फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   green group womens rally against domestic violence in varanasi

घरेलू हिंसा के खिलाफ ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने भरी हुंकार, ‘पुलिस मित्र’ का दर्जा जल्द

Mon, 31 Jul 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 31 Jul 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
green group womens rally against domestic violence in varanasi
ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को एसडीएम और सीओ सदर ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
होप वेलफयेर संस्था के ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने रविवार को आराजीलाइन ब्लॉक के गांवों में रैली निकालकर घरेलू हिंसा के खिलाफ हुंकार भरी। एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन और सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


साथ ही, ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली ग्रुप की महिलाओं को ‘पुलिस मित्र’ का दर्जा देने का भी एलान किया। 
विज्ञापन

भद्रासी, रामसीपुर, जगरदेवपुर गांव में 25 महिलाओं की ओर से बनाए गए ग्रीन ग्रुप के तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद रविवार को घरेलू हिंसा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ग्रुप की महिलाएं प्रशिक्षण के पहले तक निरक्षर थीं लेकिन अब साक्षर हैं और अपने अधिकार के प्रति सचेत भी। एसडीएम ने कहा कि ग्रीन ग्रुप जैसे अभियानों की जरूरत सिर्फ  बनारस नहीं बल्कि हर उस जगह है, जहां महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं।

शत प्रतिशत मतदान अभियान के समय सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक सहयोग के लिए उन्होंने ग्रीन ग्रुप की सराहना की। सीओ स्नेहा तिवारी ने ग्रुप की महिलाओं को पुलिस मित्र का दर्जा देने के साथ ही पुलिस की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

होप संस्था इससे पहले देवरा तथा खुशियारी गांव में ग्रीन ग्रुप का गठन कर चुकी है। जिनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और इन पर डॉक्यूमेंट्री भी तैयार हुई है। 

महिलाएं जगा रहीं पर्यावरण और स्वच्छता की भी अलख

green group womens rally against domestic violence in varanasi
आराजीलाइन इलाके के गांवों में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं का ग्रीन ग्रुप गांवों में पौधरोपण और स्वच्छता का भी संदेश फैला रहा है। जनसमस्याओं पर प्रधान के साथ चौपाल लगाने से लेकर दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी यह ग्रुप मुखर है।

रविवार को हुए आयोजन में घमहापुर और परजनपुर के प्रधान को पर्यावरण सचेतक के तौर पर सम्मानित किया गया। पिछले साल कमिश्नर ने जिन गांवों में पौधरोपण किया था, उनके प्रधानों को सम्मान स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया। देउरा के ग्राम प्रधान शंभुनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed