फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grant will also be available for cultivation of strawberry and dragon fruit

स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए भी मिलेगा अनुदान

Tue, 01 Jun 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grant will also be available for cultivation of strawberry and dragon fruit
वाराणसी। जिले के किसान अब स्ट्रॉबेरी और प्रायोगिक तौर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इसकी घोषण सोमवार को राज्य स्तरीय एक वेबिनार में कई गई।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि निदेशालय ने ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती पर भी अनुदान देने की योजना तैयार की है। आयुक्त सभागार में सोमवार को वेबीनार के माध्यम आयोजित राज्यस्तरीय खरीद उत्पादकता गोष्ठी में निदेशक ने बताया कि पौधों की संख्या के आधार आकलन कर अनुदान दिया जाएगा। मेड़ों पर और खेत के किनारे किसान ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाकर इसकी खेती कर सकेंगे। जैसे करौंदा, नींबू, सहित अन्य पौधे लगाते हैं। इसकी गाइडलाइन भी 15 जून तक विभाग को मिल जाएगी। जिसके आधार योजना के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट---------
स्ट्रॉबेरी की खेती सफल, लेकिन मार्केटिंग की समस्या
जिले में अभी फिलहाल दो किसान रमेश मिश्र और लालचंद यादव स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। पिछले चार साल से खेती करने वाले बड़ागांव के बलुआ के रहने वाले किसान लालचंद कहना है कि इसरवार गांव में 10 बीघा जमीन किराए पर ली है। इसमें धान, गेहूं, टमाटर, तरबूज सहित स्ट्रॉबेरी की खेती करते है। तीन बिस्वा में 30 से 35 हजार रुपये की लागत आती है। स्ट्रॉबेरी के मार्केटिंग के लिए फिलहाल एकमात्र विकल्प पहाड़िया मंडी है। यहां 200 से 250 रुपये प्रति किलो बिक पाता है। जबकि दूसरे राज्यों में 400 रुपये तक बिकती है। अनुदान से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन मार्केंटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। स्ट्रॉबेरी के खेती के लिए सम्मानित हो चुके कंदवा के किसान रमेश मिश्र का कहना है कि जिले स्ट्रॉबेरी की खेती सफल है बशर्ते अनुदान के साथ किसानों को मार्केटिंग भी बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed