फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grandfather and son and grandson killed in road accident

दो घंटे में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दादा, बेटे और पोते ने गंवाई जान

Mon, 07 May 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 07 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Grandfather and son and grandson killed in road accident
demo pic
आजमगढ़ के एक परिवार के लिए रविवार का दिन काला दिन साबित हुआ। दो घंटे के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों में दादा, बेटा, पोता काल के गाल में समा गए। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रामकुंवर वर्मा (45) दिव्यांग था। वह ट्राइसाइकिल से चलता था। दो मई को वह किसी रिश्तेदारी में गया था। शनिवार की रात आठ बजे वहां से लौटते समय अहरौला बाजार के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, रामकुंवर के घायल होने की सूचना पर उसके पिता रामविनय वर्मा (65) अपने दूसरे बेटे सभई (35) और रामकुंवर के छोटे बेटे हिमांशु (15) के साथ एक बाइक से जिला अस्पताल के लिए निकले। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे बाइक कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पास पहुंची कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से रामविनय और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सभई घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


उधर, परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चौथे के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार के एकलौते वारिस बचे पंकज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसने एक साथ अपने भाई, पिता और दादा को कंधा दिया। यह देख वहां खड़े हर किसी की आंखें नम हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed