{"_id":"5b8e4843867a5548291f90c7","slug":"grand-son-and-grand-father-killed-in-mirzapur-after-drown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पैर फिसलने से तालाब में पोता गिरा, उसे बचाने में गई दादा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पैर फिसलने से तालाब में पोता गिरा, उसे बचाने में गई दादा की जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के केला बेला गांव स्थित एक ईट भट्ठे पर मिट्टी खनन के कारण बने गड्ढे में सोमवार की दोपहर डूबने से दादा और पौत्र की मौत हो गई। सूचना पर जुटे लोगों ने उन्हें निकाला लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।
केला बेला गांव निवासी खटटू (57) सोमवार को लगभग दो बजे अपने पोते आदर्श (10) पुत्र वीरेंद्र के साथ गांव के एक ईट भट्ठे में मौजूद गड्ढे में मछली मारने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे दादा-पोते कटिया से मछली मार रहे थे। इसी बीच आदर्श का पैर फिसल गया और तालाब में गिर पड़ा।
पोते को तालाब में डूबते देख दादा भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा और उसे पकड़कर बाहर ला रहा था लेकिन बीच में दम फूलने से पोते के साथ ही वह भी डूब गया। भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने यह देख उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।