फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gram pradhan thrown from roof by robbers at ghazipur

गाजीपुर में ग्राम प्रधान के घर डकैतों का धावा, विरोध करने पर मारपीट के बाद छत से फेंका

Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Gram pradhan thrown from roof by robbers at ghazipur
प्रधान कोमल सिंह मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के डकैतों ने किराए के मकान में रह रहे ग्राम प्रधान के यहां लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर छत से नीचे फेंक दिया। बदमाश आठ हजार रुपये, मोबाइल फोन के अलावा बोरिंग के लिए रखी 22 पाइप भी पिकअप से उठा ले गए। पुलिस को काफी देर बाद सूचना दी गई। प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना गुरुवार देर रात की है। 

 प्रधान कोमल सिंह मौर्य के अनुसार वह दरौली चट्टी स्थित मकान में खाना खाने के बाद छत पर सो रहे थे। जबकि एक कमरे में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा सोया था। रात लगभग एक बजे मुंह बांधे 12 बदमाश पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे। दो बदमाशों ने उनकी दोनों कनपटी पर तमंचा सटा दिया, जबकि एक ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। अन्य बदमाशों ने बोरिंग के लिए रखी नई और पुरानी 22 पाइप पिकअप पर लाद ली। इसके अलावा जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन भी निकाल लिया। विरोध करने पर पिटाई कर छत से नीचे फेंक दिया। जहां प्रधान गिरे, वहां बालू रखे होने से उनको सिर्फ पैर में चोट आई और वह किसी तरह बगल के एक मकान में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर लोग जुट गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रधान के कथन और मौके पर मिले साक्ष्य में कुछ अंतर प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है।  

विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

Gram pradhan thrown from roof by robbers at ghazipur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम प्रधान कोमल सिंह मौर्य के साथ हुई घटना से ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीण जाम की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर ऐसा नहीं किया। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग और क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने दुकान बंद रखी। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने लोगों के साथ कोतवाल से मिलकर पत्रक सौंपा। 

व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष धुरहू सिंह यादव ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर कोतवाल से बातचीत की। उन्हें अवगत कराया कि क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बीते 16 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश बिंद और उसके साथियों ने दुकानदार प्रेमचंद गुप्ता के सर पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

अभी भी उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। आए दिन हो रही घटनाओं से व्यापारी सहित अन्य लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बदमाशों के दिलो-दिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है।

कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने शाम के 6 से सुबह 6 बजे तक दो पुलिस कर्मियों की दरौली चट्टी पर ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही लगातार पुलिस गश्त का भरोसा दिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed