{"_id":"62337aa7b8633307620b5f26","slug":"grain-bank-also-distributed-color-and-gulal-along-with-grains-varanasi-news-vns6437599165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज बैंक ने अनाज के साथ रंग और गुलाल भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज बैंक ने अनाज के साथ रंग और गुलाल भी बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित विश्व के पहले अनाज बैंक ने मुंशी प्रेमचंद के गांव में जरूरतमंदों को अनाज के साथ रंग और गुलाल भी बांटे। अनाज बैंक ने होली के त्योहार को देखते हुए 300 परिवारों को चिप्स, पापड़, चीनी, रिफाइंड, आटा, चावल, दाल, रंग, अबीर देकर घर-घर में पकवान बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई।
बृहस्पतिवार को लमही के सुभाष भवन में अनाज बैंक द्वारा आयोजित महावितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने अनाज बैंक के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नाम वाली पोटली में अनाज के साथ गुलाल भी दिया। नाइजीरिया में रहने वाले अप्रवासी भारतीय प्रवीन गोयल ने अनाज बैंक के माध्यम से त्योहार की सामग्री उपलब्ध कराई। अनाज बैंक की प्रबंध निदेशक अर्चना भारतवंशी ने बताया कि होली पर अनाज बैंक ने बच्चों के लिए रंग और पिचकारी की भी व्यवस्था की है, ताकि बच्चे खुशियों में शामिल हो सकें। महावितरण में इली भारतवंशी, नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, डॉ. मृदुला जायसवाल, डॉ. गुंजा गुप्ता, डॉ. भोलाशंकर गुप्ता, धनंजय यादव, खुशी रमन भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, सुनीता, सरोज, गीता, उर्मिला, प्रियंका ने सहयोग किया।