फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   governor anandiben patel stayed in Ramnagar fort for an hour

एक घंटे तक रामनगर किले में रहीं राज्यपाल, धर्म घड़ी व म्यूजियम में रखी धरोहरों की जानी खासियत

Mon, 23 Sep 2024 07:36 AM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 07:36 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार की शाम रामनगर किला पहुंचीं। घंटे भर की यात्रा के दौरान उन्होंने म्यूजियम में रखी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर की खासियत को भी जाना।

विज्ञापन
governor anandiben patel stayed in Ramnagar fort for an hour
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऐतिहासिक रामनगर किला का भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार की शाम रामनगर किला पहुंचीं। घंटे भर की यात्रा के दौरान उन्होंने म्यूजियम में रखी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर की खासियत को भी जाना। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने राज्यपाल को म्यूजियम में रखी धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने किले में रखी धर्म घड़ी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


किले में भ्रमण के बाद काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह के साथ पश्चिमी बरामदा (गंगा महल) में बैठकर कुछ देर तक राज्यपाल की वार्ता हुई। निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देर से लगभग 5:20 बजे राज्यपाल का काफिला किले के अंदर पहुंचा।
विज्ञापन


उनकी अगवानी काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने की। स्वागत की औपचारिकताओं के बाद उन्होंने रामनगर दुर्ग का संग्रहालय देखा। संग्रहालय में संग्रहित एक-एक चीजों के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे प्रवास के बाद राज्यपाल बाहर निकलीं। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर किले से लेकर शास्त्री संग्रहालय तक फोर्स की तैनाती की गई थी। वहीं आम लोगों के लिए किले में प्रवेश अपराह्न तीन बजे से बंद कर दिया गया। इसके चलते दूर दराज से आए पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed