{"_id":"60e975d88ebc3ed84776a213","slug":"government-wood-missing-from-cholapur-police-station-former-ips-amitabh-thakur-accused-sho-and-demanded-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः चोलापुर थाने से सरकारी लकड़ी गायब, पूर्व आईपीएस ने थानाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः चोलापुर थाने से सरकारी लकड़ी गायब, पूर्व आईपीएस ने थानाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
Sat, 10 Jul 2021 03:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:56 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शिकायती पत्र में कहा कि सरकारी लकड़ी का वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा अनुचित उपयोग के आरोप की जांच की जाए।
विज्ञापन
चोलापुर थाने से सरकारी लकड़ी गायब
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाने से सरकारी लकड़ी गायब होने की शिकायत पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य से की है। आरोप है कि लकड़ियों से बैरक में चौकी बनने के बजाय थानेदार ने अपने घर का फर्नीचर बनवा लिया। अमिताभ ठाकुर ने शिकायती पत्र में कहा कि सरकारी लकड़ी का वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा अनुचित उपयोग के आरोप की जांच की जाए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें दी जानकारी के अनुसार थाना चोलापुर में सिपाही अशोक यादव द्वारा अगस्त 2020 के आसपास थाना परिसर के कुल 10 इमारती लकड़ी वाले वृक्षों की कटाई कराई गई।
विज्ञापन
ठेकेदार लकड़हारा असलम को तीन पेड़ मजदूरी में दिए गए। बचे सात पेड़ से कुल 32 तख्ते बैरक में रखने के लिए बनाए जाने थे। इन पेड़ों में एक कटहल और छह चिलबिल के पेड़ बताए गए हैं।
विज्ञापन
पेड़ों को कटवाने के बाद इन्हें लिखापढ़ी में थाने के दीवान को चार्ज में दिया गया था।
बताया गया है कि चोलापुर के वर्तमान थानाध्यक्ष ने फरवरी 2021 के आसपास उन पेड़ों को चीरवाकर अपने लालपुर स्थित घर के लिए निजी फर्नीचर बनवा लिया है। अमिताभ ठाकुर और सोशल एक्टिविस्ट डॉ नूतन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।