फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   government teachers being caught teaching in private school ballia

बलिया के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते मिले सरकारी शिक्षक पति-पत्नी, मिली यह सजा

Sun, 24 Sep 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 24 Sep 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
government teachers being caught teaching in private school ballia
teacher demo pic
यूपी के बलिया जिले में शनिवार को बीएसए के नेतृत्व में गठित टीमों ने बगैर मान्यता संचालित हो रहे 50 से अधिक स्कूलों पर छापेमारी की। इस दौरान एक स्कूल ऐसा भी मिला जहां दो सरकारी शिक्षक(पति-पत्नी सेवा दे रहे थे। इनमें से एक प्रधानाध्यापक भी हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। टीमों द्वारा इन स्कूलों को बंद कराने के साथ ही छात्र व अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिया। संबंधित स्कूलों के प्रबंधक-प्रधानाचार्य को बगैर मान्यता पुन: स्कूल संचालन न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


अगर स्कूल का संचालन करते दोबारा पाया गया तो एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन/विभागीय आदेशानुपालन में बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए शनिवार को दो-दो बीईओ तथा एबीआरसी की चार टीमें जांच में निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने स्वयं शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर सहिक कई स्कूलों की जांच की। डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर में लगभग 400 बच्चों का शिक्षण कार्य किया जा रहा था।

वहां पढ़ा रहे शिक्षकों में हुस्ने जमाल एवं नौरीन जमीर भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीईओ बेरूआरबारी ने बताया कि नौरीन जमीर प्राथमिक विद्यालय असेगी में सहायक अध्यापिका व हुस्ने जमाल प्राथमिक विद्यालय गंगभेव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।


बीएसए ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। बीएसए ने बताया कि पता चला है कि ये दोनों शिक्षक विद्यालय संचालिका हसीना बेगम की पुत्री व दामाद हैं। संचालिका भी परिषदीय विद्यालय से अवकाश प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed