{"_id":"59c67c8f4f1c1b7d688b6317","slug":"government-teachers-being-caught-teaching-in-private-school-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते मिले सरकारी शिक्षक पति-पत्नी, मिली यह सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते मिले सरकारी शिक्षक पति-पत्नी, मिली यह सजा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले में शनिवार को बीएसए के नेतृत्व में गठित टीमों ने बगैर मान्यता संचालित हो रहे 50 से अधिक स्कूलों पर छापेमारी की। इस दौरान एक स्कूल ऐसा भी मिला जहां दो सरकारी शिक्षक(पति-पत्नी सेवा दे रहे थे। इनमें से एक प्रधानाध्यापक भी हैं।
बीएसए ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। टीमों द्वारा इन स्कूलों को बंद कराने के साथ ही छात्र व अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिया। संबंधित स्कूलों के प्रबंधक-प्रधानाचार्य को बगैर मान्यता पुन: स्कूल संचालन न करने की चेतावनी दी गई।
अगर स्कूल का संचालन करते दोबारा पाया गया तो एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन/विभागीय आदेशानुपालन में बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए शनिवार को दो-दो बीईओ तथा एबीआरसी की चार टीमें जांच में निकली थी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने स्वयं शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर सहिक कई स्कूलों की जांच की। डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर में लगभग 400 बच्चों का शिक्षण कार्य किया जा रहा था।
वहां पढ़ा रहे शिक्षकों में हुस्ने जमाल एवं नौरीन जमीर भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीईओ बेरूआरबारी ने बताया कि नौरीन जमीर प्राथमिक विद्यालय असेगी में सहायक अध्यापिका व हुस्ने जमाल प्राथमिक विद्यालय गंगभेव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
बीएसए ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। बीएसए ने बताया कि पता चला है कि ये दोनों शिक्षक विद्यालय संचालिका हसीना बेगम की पुत्री व दामाद हैं। संचालिका भी परिषदीय विद्यालय से अवकाश प्राप्त है।