{"_id":"5e035b4c8ebc3e87b402ebc8","slug":"government-s-attitude-beats-british-general-dyer-ram-govind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का रवैया जनरल डायर को भी मात देने वाला: राम गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का रवैया जनरल डायर को भी मात देने वाला: राम गोविंद
Wed, 25 Dec 2019 06:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का दमन झेल रहे छात्र, छात्राओं, नौजवानों, मजदूरों, किसानों, अध्यापकों, वकीलों, डॉक्टरों, कवियों, पत्रकारों और सांस्कृतिक कर्मियों को समाजवादी पार्टी संविधान रक्षक सेनानी सम्मान से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस देश में जन्म लेने वाला हर आदमी हिन्दुस्तान का नागरिक है। नागरिक कानून और नागरिक पंजीकरण बही के नाम पर उसके इस जन्मना अधिकार की पड़ताल केवल उसका नहीं, देश के संविधान और लोकतंत्र का भी अपमान है। संविधान और लोकतंत्र के इस अपमान के विरोध में सत्याग्रह करना इस देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। कहा कि इस सत्याग्रह को कुचलने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने जो बर्बर दमनात्मक रवैया अपनाया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
दिल्ली में जामिया मिल्लिया के छात्रों एवं छात्राओं को जिस तरीके से पीटा गया, जिस तरह से उत्तर प्रदेश में सत्याग्रहियों की गोली मारकर हत्या तक की गई है, वह जनरल डायर को भी मात देने वाला है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 19 दिसंबर को समाजवादियों ने प्रदेश व्यापी धरना दिया और प्रदर्शन किया। सरकार की तरह तरह की धमकियों के बावजूद समाजवादी सड़क पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से संविधान और लोकतंत्र की हत्या का विरोध किए।
विज्ञापन
अब प्रशासन सपा नेताओं को चिह्नित कर तरह-तरह के फर्जी मुकदमों में फंसा रहा है। समाजवादी इस उत्पीड़न से डरने वाले नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने देश के उन सभी छात्रों, नौजवानों और समझदार नागरिकों को बधाई दी है जो संविधान और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ हुए इस सत्यग्रह में शामिल रहे हैं। कहा कि ऐसे सभी साथियों पर लगाए गए फर्जी आरोप सपा की सरकार बनने के साथ ही वापस लिए जाएंगे। यही नहीं समाजवादी पार्टी ऐसे सभी साथियों को संविधान रक्षक सम्मान से सम्मानित भी करेगी।