फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   government doctor do private practice regularly after cm yogi order

सीएम योगी का आदेश हवा हवाई, धड़ल्ले से निजी प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टर

Wed, 05 Apr 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 05 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
government doctor do private practice regularly after cm yogi order
अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं गांवों में तैनात डाक्टर - फोटो : Demo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद भी बलिया जिले में कई सरकारी डाक्टर निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोई नर्सिंग होम में तो कोई अपने आवास पर ही मरीजों को देख रहा है। सरकारी डाक्टरों की क्लिनिक खोलकर मोटी कमाई करने की यह चाह मरीजों पर भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण उन्हें निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का रुख करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी चिकित्सक मोटी तनख्वाह लेते हैं। बावजूद पैसा कमाने की भूख कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में महज खाना पूर्ति की जाती है। वहीं अपनी निजी क्लीनिक व अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज करते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बलिया जिला अस्पताल एवं सीएचसी व पीएचसी पर तैनात कुछ चिकित्सक खुलेआम निजी प्रैक्टिस करते हैं। कुछ ऐसे भी चिकित्सक हैं जो पड़ोसी जिले और पड़ोसी प्रांत बिहार तक भी निजी प्रैक्टिस करते हैं। कुछ चिकित्सक सप्ताह में कुछ ही दिन ड्यूटी पर आते हैं,  लेकिन विभागीय बाबुओं से सेटिंग होने की वजह से उन पर आंच नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी की आड़ में वह दूसरे जिलों में भी निजी प्रैक्टिस करते हैं। हालांकि इसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे के उच्च अधिकारियों को भी है, लेकिन इन चिकित्सकों के खिलाफ अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं।  यह हालात तब है कि योगी सरकार ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि सरकारी चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं करेंगे।


पूर्ववत सरकारों में भी इस तरह के आदेश जारी होते रहे हैं, लेकिन कभी चिकित्सकों पर निगरानी नहीं की गई। इस कारण आदेश केवल हवा हवाई साबित हुए। मामले में बलिया सीएमओ एसके तिवारी ने कहा कि सरकारी चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने का मुख्यमंत्री का निर्देश मिला है।

इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। आदेश के बाद भी यदि कोई सरकारी चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed