फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   goods train derail in varanasi allahabad route

मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, मंडुवाडीह-इलाहाबाद मार्ग ठप

Sun, 03 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
goods train derail in varanasi allahabad route
वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड पर शनिवार शाम फिर एक ट्रेन डिरेल हुई है। बस गनीमत यही रही कि ट्रेन पैसेंजर न होकर मालगाड़ी थी, अन्यथा एक बार फिर कई जानें जा सकती थीं। 
विज्ञापन


मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड के हरदत्तपुर-मंडुवाडीह सेक्शन में शनिवार को उर्वरक लदी मालगाड़ी के चार डिब्बे हरदत्तपुर स्टेशन के आउटर (जगतपुर गांव के सामने) पर पटरी से उतर गए। यह इलाहाबाद से बलिया जा रही थी।
विज्ञापन


इसके चलते मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी और दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंच गए, बोगियों को हटाने का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद से उर्वरक लेकर बलिया के लिए चली मालगाड़ी हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर भोर 3:30 बजे तीन नंबर लाइन पर आकर रुकी। वहां से ट्रेन मंडुवाडीह के लिए निकली ही थी कि लगभग 6:10 मिनट पर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

ट्रेन की वैगन नंबर 17, 18, 19 और 20 डिरेल हो गए। इसके चलते हरदत्तपुर-मंडुवाडीह मेन लाइन ब्लॉक हो गया। इसके चलते जहां तहां ट्रेनें खड़ी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे में खलबली मच गई।

दुर्घटना राहत यान मौके पर रवाना कर दिए गए। यह 6:52 मिनट पर मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा मुगलसराय से क्रेन और इलाहाबाद से भी दुर्घटना राहत यान भी रात तक मौके पर पहुंच गए। 

रेल महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे कई अधिकारी

goods train derail in varanasi allahabad route
उर्वरक लेकर इलाहाबाद से बलिया जा रही थी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना आते ही रेल महकमे में खलबली मच गई। घाटना की जानकारी होते हीं  वाराणसी मंडल के डीआरएम, सीनियर डीएमई कैरेज एंड वेगन, सीनियर डीईएन, एओएम आदि मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

मालगाड़ी में रेल इंजन के अलावा 42 बोगियां थी। इसके चलते ट्रेनों को वाराणसी मंडुवाडीह इलाहाबाद के बजाय बदले मार्ग वाराणसी-इलाहाबद के रास्ते चलाया जा रहा है।

स्टेशन अधीक्षक विनोद राम ने बताया कि भोर 3:30 पर मालगाड़ी आई। सुबह 8:30 पर चालक चले गए। दोपहर एक बजे इसे चलाने की सूचना दी गई। 5:55 के आस-पास यह ट्रेन चली। दानापुर सिकंदराबाद, शिवगंगा, अप मंडुवाडीह सिटी पैसेंजर और विभूति आदि का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed