फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news air of Varanasi is the cleanest in india air quality index was 28 due to cyclone yaas impact

आफत में राहत : वाराणसी की हवा देश में सबसे साफ, प्रदूषण में आई कमी

Sat, 29 May 2021 12:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 May 2021 12:47 AM IST
सार

यास के प्रभाव से हो रही बरसात के कारण वायुमंडल के  प्रदूषक तत्व घुल गए हैं। वहीं हवा में धूल के कण बरसात से समाप्त हो गए हैं। इसके चलते ही बनारस की हवा में यह बदलाव नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Good news air of Varanasi is the cleanest in india  air quality index was 28 due to cyclone yaas impact
बरसात से समाप्त हो गए हवा में धूल के कण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में बनारस की हवा एक बार फिर से साफ हुई है। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शुमार बनारस की हवा शुक्रवार को पूरे देश में सबसे साफ रही। बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 28 पहुंच गया। इससे पर्यावरणविदों व चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बनारस का एक्यूआई 28 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 15, औसत 9 और न्यूनतम 2 रही। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 29, औसत 14 और न्यूनतम 6 रही। सल्फर डाई आक्साइड की अधिकतम मात्रा 31, न्यूनतम 23 , ओजोन की अधिकतम मात्रा 9 और न्यूनतम चार रही। 
विज्ञापन


आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नाटी इमली का एक्यूआई 102, लंका का 71 और अर्दली बाजार का 27 दर्ज किया गया। बनारस के अलावा दिल्ली का एक्यूआई 121, लखनऊ का एक्यूआई 59, गुवाहाटी का 52, इंदौर का 91, कोलकाता का 54, लुधियाना का 95, कानपुर का 35, नोएडा का 110, पटना का 44, पुड्डुचेरी का 61, सिलीगुड़ी का 39 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रख्यात विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि यास के प्रभाव से हो रही बरसात के कारण वायुमंडल के  प्रदूषक तत्व घुल गए हैं। वहीं हवा में धूल के कण बरसात से समाप्त हो गए हैं। इसके चलते ही बनारस की हवा में यह बदलाव नजर आ रहा है। यह कोरोना संक्रमितों के लिए भी बेहद अनुकूल है। हवा में आक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर कम होने से सांस के रोगियों के लिए भी राहत की बात है।

दिन भर चलीं नम हवाएं, रुक-रुक कर हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास का असर दूसरे दिन भी शुक्रवार को भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार को पूरी रात बारिश होते रहने के बाद शुक्रवार को भी दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिनों में अब तक 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार को भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं।  

तापमान की बात करें तो तीन दिन में 9 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बृहस्पतिवार को कम होकर 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पूर्वी नम हवा जिस तरह चल रही हैं, शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed