{"_id":"674876e0bf8d526d790717fa","slug":"gold-worth-62-lakh-rupees-recovered-varanasi-airport-2400-sticks-foreign-cigarettes-smuggled-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पार्ट में छिपा लाया था Gold : एयरपोर्ट पर यात्री अरेस्ट, 62 लाख का सोना बरामद; विदेशी सिगरेट भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट पार्ट में छिपा लाया था Gold : एयरपोर्ट पर यात्री अरेस्ट, 62 लाख का सोना बरामद; विदेशी सिगरेट भी मिले
Thu, 28 Nov 2024 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:27 PM IST
सार
Varanasi News : बाबतपुर एयरपोर्ट से हवाई खुफिया इकाई ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से विदेशी सिगरेट भी बरामद हुए हैं। बरामद 816 ग्राम सोना और 2400 स्टिक सिगरेट को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 62 लाख का सोना बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को शारजाह से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से आने वाले एक पैसेंजर से सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने लगभग 62 लाख का विदेशी सोना बरामद किया है। गुरुवार को विभाग ने इसकी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आई एक्स 184 से पहुंचे यात्रियों की जांच की जा रही थी। हवाई खुफिया अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक यात्री अपने साथ भारी मात्रा सोना और सिगरेट छिपाकर ला रहा है और सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए यात्री को एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
यात्री की पहचान दिल्ली निवासी रईसुद्दीन के रूप में हुई है। काफी पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह अपने रेक्टम में तथा अपने हैंड बैग में सोना के बिस्कुट छिपाया हुआ है और अपने चेक इन बैग में विदेशी सिगरेट भी छिपाया है।
विज्ञापन
बरामद 816 ग्राम सोना और 2400 स्टिक सिगरेट को जब्त कर लिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कस्टम अधिकारी ने बताया कि एक यात्री के पास से सोना और विदेशी सिगरेट बरामद किया गया है। सोना व सिगरेट को जब्त करते हुए दोषी यात्री को जेल भेज दिया गया है।