{"_id":"5a706e384f1c1bb1208b646a","slug":"gold-biscuits-seized-in-mugalsarai-by-grp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में करोड़ों रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय में करोड़ों रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Tue, 30 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय जीआरपी की गिरफ्त में सोना तस्कर महेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। तस्करी कर लाए जा रहे 13 किलोग्राम सोना के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कानपुर निवासी महेंद्र वाजपेयी स्विटजरलैंड निर्मित एक- एक किलोग्राम के सोने के 13 बिस्कुट हावड़ा से ला रहा था। पुलिस ने सोने के संबंध में जब पूछताछ की तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने भी पूछताछ की है। सीओ रेलवे वाराणसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने सोना बरामद करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा तथा प्रशंसा पत्र एडीजी को भेजने की बात कही। बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत चार करोड़ रुपये है। सीओ रेलवे वाराणसी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे वीके मौर्य के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में टीम स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रही थी। सुबह करीब दस बजे टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या 5/6 पर पहुंचे तो एक संदिग्ध युवक दिखा। टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें सोने के बिस्कुट मिले।
विज्ञापन
सोने के बारे में पूछताछ करने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम महेंद्र कुमार वाजपेयी निवासी शिवकटरा, हरजेंद्र नगर चकेरी कानपुर नगर बताया।
बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक-एक किलोग्राम के स्विटजरलैंड निर्मित सोने के 13 बिस्कुट मिले। सीओ रेलवे वाराणसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में महेंद्र ने स्वीकार किया कि पूर्व में भी वह हावड़ा से कानपुर तक सोने की तस्करी कर चुका है।