फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold and silver recovered at mughalsarai station

बड़ी कार्रवाईः मुगलसराय स्टेशन पर करोड़ों रुपए का सोना-चांदी बरामद

Sat, 24 Feb 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 24 Feb 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver recovered at mughalsarai station
demo pic
चंदौली के मुगलसराय स्टेशन पर सीमा शुल्क और जीआरपी ने शुक्रवार को दो अलग-अलग लोगों से साढ़े ग्यारह किलो सोना और 46 किलो चांदी बरामद की। बरामद सोने-चांदी की की कीमत 3.63 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन


सीमा शुल्क (निवारक) मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक सूचना पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की गई।

मुगलसराय स्टेशन पर जांच-पड़ताल में पैसेंजर रितेश सोनी से 11.23 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत 3.45 करोड़ रुपये है। हावड़ा से आ रहे पैसेंजर रितेश सोनी ने टीम को देखते ही भागने की कोशिश की, पर उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर इस कोलकाता पैसेंजर रितेश सोनी के पास से वाराणसी कस्टम डिवीजन की टीम ने 11.23 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत 3.45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

46 किलो चांदी के जेवरों के साथ एक को पकड़ा

Gold and silver recovered at mughalsarai station
चांदी के साथ पकड़ा गया नीरज धाकरे - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य शुक्रवार की सुबह 11 बजे स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच एक युवक बड़ा बैग लिए संदिग्ध हाल में दिखा। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें काफी मात्रा में जेवर मिले।

थाने लाकर पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम नीरज धाकरे उर्फ शेरू निवासी कुंडौर थाना डौकी जिला आगरा बताया। चांदी के जेवरों का वजन किया गया तो 46.28 किलोग्राम मिला। पूछताछ करने पर वह जेवरों से संबंधी कागजात नहीं दिखा सका।

इस पर जीआरपी ने वाणिज्य कर विभाग की टीम को खबर दी। सूचना पर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल द्वितीय इकाई श्यामाकांत यादव, वाणिज्य कर अधिकारी मिथलेश कुमार बरनवाल आदि पहुंच गए और अपनी कस्टडी में लेकर वाराणसी ले गए।

असिस्टेंट कमिश्नर श्यामाकांत यादव ने बताया कि बरामद जेवरों की जांच की जाएगी और मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद जेवरों का प्रमाण देने पर छह प्रतिशत टैक्स वसूल कर इसके मालिक को सौंप दिया जाएगा। इसके मालिक से जेवरात के मूल्य का छह प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed