{"_id":"5c7e48cabdec22142c5c9c7d","slug":"godan-express-kill-two-women-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी करती थी पति पर शक, कहासुनी के बाद सास के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी करती थी पति पर शक, कहासुनी के बाद सास के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम
Tue, 05 Mar 2019 03:30 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाऔं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस काफी देर तक शवों की शिनाख्त कराती रही। तब जाकर उन महिलाओं की पहचान हो सकी।
जिले के सरायख्वाजा थाने के जर्रो गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बेबी सिंह (35) और उसकी सास शांति सिंह (60) सुबह करीब आठ बजे घर से पाही पर जाने के लिए निकली थीं। लेकिन, दोनों करीब 10 किलोमीटर दूर मिहरावा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गई। वहां वे काफी देर तक खड़ी रहीं। लेकिन, किसी को शक नहीं हुआ कि दोनों जान देने के लिए यहां ट्रेन का इंतजार कर रही हैं।
दोपहर में करीब एक बजे शाहगंज की ओर से जौनपुर की ओर जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। चर्चा है कि बेबी सिंह को पति पर संदेह था कि उनका किसी महिला से संबंध है। इसे लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था।

दो बच्चों की मां थी विवाहिता
मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही सास-बहू एक साथ घर से निकल पड़ी थीं। उस समय किसी को इस बात का जरा भी शक नहीं था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगी। बेबी सिंह दो बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी आयुशी (8) और बेटा पांच वर्ष का है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिए। परिजनों ने गोमती नदी के राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।