फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   God is instantly visible in the refuge of the perfect Guru

Varanasi News: पूर्ण गुरु की शरण में तत्क्षण दिखते हैं भगवान

Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
God is instantly visible in the refuge of the perfect Guru
ईश्वर के दर्शन पवित्र मन से नहीं बल्कि पूर्ण सतगुरु की शरण से ही संभव हैं, जो दीक्षा के क्षण में ही प्रभु-दर्शन करा सकते हैं। इतिहास में अंगुलिमाल, गणिका, ठग आदि कई व्यक्तियों ने सतगुरु की शरण लेकर जीवन को परिवर्तित किया। इसी सत्य को आज आशुतोष महाराज ने अपने अंतरक्रांति प्रकल्प के माध्यम से जीवंत किया है। ये बातें साध्वी स्वाति भारती ने कहीं। वह दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में चौबेपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन कर रही थीं। प्रवचन में उन्होंने विदुर-सुलभा प्रसंग, उद्धव-विदुर भेंट एवं प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। संचालन साध्वी अनंता भारती ने किया। भजनों की मनमोहक प्रस्तुति साध्वी अभिनंदना भारती, साध्वी पद्मप्रभा भारती, साध्वी अंजलि भारती एवं साध्वी आरती भारती ने दी। शुभारंभ संस्थापक आशुतोष महाराज की आरती से हुआ। मुख्य यजमान पूर्वांचल के बड़े व्यवसायी चंद्रशेखर तिवारी मून बाबू, त्रिज्या तिवारी, संतोष बरनवाल, विनोद चतुर्वेदी, शारदा चतुर्वेदी ने विशिष्ट जनों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed