{"_id":"63804beba8d490574806f737","slug":"goa-drug-overdoge-case-serious-allegations-on-dr-abhishek-sara-was-not-taken-to-the-hospital-on-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर अभिषेक पर गंभीर आरोप: सारा को इलाज के लिए समय से नहीं ले गया अस्पताल, खुद करता रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर अभिषेक पर गंभीर आरोप: सारा को इलाज के लिए समय से नहीं ले गया अस्पताल, खुद करता रहा इलाज
Fri, 25 Nov 2022 10:30 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
कार्डियोलॉजिस्ट अभिषेक ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन वह ठीक नहीं हुई तो बाद में होटल कर्मियों की सहायता से युवती को कैंडोलिम स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने और होश में नहीं आने पर युवती को निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां तुरंत उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। स्थानीय डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि ड्रग्स की ओवरडोज से युवती की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
डॉ अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा में पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिए गए वाराणसी निवासी डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह पर युवती के इलाज में लापरवाही का भी आरोप लग रहा है। गोवा पुलिस की पड़ताल के मुताबिक दिल्ली निवासी युवती सारा खान की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। कई घंटे बाद 20 नवंबर की देर शाम स्थिति नाजुक होने के बाद होटल कर्मचारियों की मदद से सारा को अस्पताल भेजा गया। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालांकि, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके बेटे डॉक्टर अभिषेक ने युवती के इलाज में मदद की।
विज्ञापन
पणजी की कलंगुट थाने की पुलिस की जांच में सामने आया कि पार्टी के दौरान होटल की दीवार फांदकर अंदर आए एक युवक ने चिकित्सक को कंट्राबैंड टैबलेट थमाया था। डांस के दौरान युवती ने पेय पदार्थ के साथ टैबलेट खाया और कुछ ही देर बाद वह उल्टी करने लगी। पेट में दर्द और तबीयत बिगड़ने पर युवती और डॉक्टर होटल के कमरे पर आए। पुलिस के मुताबिक रात में दोनों सो गए। सुबह डॉक्टर के जागने के बाद युवती बाथरूम के फर्श पर औंधे मुंह पड़ी थी।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजिस्ट अभिषेक ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन वह ठीक नहीं हुई तो बाद में होटल कर्मियों की सहायता से युवती को कैंडोलिम स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने और होश में नहीं आने पर युवती को निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां तुरंत उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। स्थानीय डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि ड्रग्स की ओवरडोज से युवती की हालत बिगड़ी है। इसी आधार पर कलंगुट थाने में डॉ. अभिषेक और युवती सारा खान और अज्ञात ड्रग पैडलर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पणजी के कलंगुट थाने के पीआई गुरुदत्त सांवत के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चिकित्सक को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने 19 नवंबर को ड्रग लिया था और 20 नवंबर की शाम सारा खान को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
No Drugs
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता और कुछ डॉक्टर पणजी पहुंचे
अर्दली बाजार स्थित इनफिनिटी केयर अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह को पणजी पुलिस ने हिरासत में लिया तो परिजनों को सूचना मिली। इस बीच पूर्व मंत्री और अन्य कई चिकित्सक गोवा के पणजी पहुंचे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह के पिता पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की सभी राजनीतिक दलों में अच्छी पकड़ है।
अर्दली बाजार स्थित इनफिनिटी केयर अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह को पणजी पुलिस ने हिरासत में लिया तो परिजनों को सूचना मिली। इस बीच पूर्व मंत्री और अन्य कई चिकित्सक गोवा के पणजी पहुंचे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह के पिता पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की सभी राजनीतिक दलों में अच्छी पकड़ है।