फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GM Ashok Harit Enogreted Golf Cors In DLW Varanasi

डीरेका में प्रदेश के पहले 18 होल्स वाले गोल्फ कोर्स का उद्घाटन

Mon, 12 Jan 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 12 Jan 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
GM Ashok Harit Enogreted Golf Cors In DLW Varanasi
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित डीरेका का 18 होल्स का नया गोल्फ कोर्स रविवार से खिलाडि़यों के लिए खुल गया। डीरेका के महाप्रबंधक अशोक कुमार हरित के साथ मुख्य यांत्रिक इंजीनियर
विज्ञापन


अशोक कुमार सिंह एवं मुख्य गुणता आश्वासन प्रबंधक अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से इस नवनिर्मित गोल्फ कोर्स का टी ऑफ कर उद्घाटन किया। इस मौके पर 18 होल्स का स्टेबल फोर्ड गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां 38 अंक लेकर एसबी सिंह पहले
विज्ञापन


स्थान पर रहे। 35 अंकों के साथ राकेश प्रजापति दूसरे और 32 अंकों के साथ मनोज माझी तीसरे स्थान पर रहे। मालूम हो कि 70 एकड़ क्षेत्रफल में फैला डीरेका का गोल्फ कोर्स पहले 9 होल्स का था। इसे गोल्फ इंडिया डिजाइन लि. कंपनी ने रिमॉडलिंग कर 18 होल्स का बनाया है। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं
विज्ञापन
विज्ञापन


से युक्त 18 होल्स का यूपी का यह पहला गोल्फ मैदान बन गया है। सनराइज विंग और सनसेट विंग में बंटे गोल्फ कोर्स में बंकर, वाटर एरिया सब कुछ है। फिलहाल डीरेका गोल्फ कोर्स में 150 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से 75 डीरेका के कर्मचारी हैं। शिशिर


त्यागी यहां कोर्स कप्तान हैं जबकि आनंद नरवारिया ट्रेनर हैं। उद्घाटन समारोह में अनुराधा सिंह, अतुल मोहन, आरबी यादव, डा. एसएस नेगी, हृदय नारायण, एस के नागर, नरेश कुमार, एनपी सिन्हा, एके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed