फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Global Investors Summit 2023 IIA Varanasi in preparation for investment of more than two thousand crores

Global Investors Summit 2023: दो हजार करोड़ से अधिक के निवेश की तैयारी में IIA वाराणसी, रोजगार मिलेंगे अपार

Wed, 28 Dec 2022 11:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Dec 2022 11:42 AM IST
सार

फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक इसको दो हजार करोड़ तक करने की योजना है। राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी प्रेस की करीब 25 एकड़ भूमि खाली है। सरकार इसे यदि उद्यमियों को आवंटित कर दे तो वहां पर 50 से अधिक सूक्ष्म एवं लघु उद्योग लगेंगे और सरकार को 500 करोड़ से अधिक का निवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Global Investors Summit 2023 IIA Varanasi in preparation for investment of more than two thousand crores
Global Investors Summit 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी की ओर से फरवरी माह तक दो हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए जाएंगे। इसके साथ ही आईआईए जल्द ही जिले में निजी औद्योगिक पार्क स्थापित करेगा। इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए मंगलवार को उद्यमियों ने आईआईए वाराणसी के मलदहिया स्थित कार्यालय में बैठक की।

विज्ञापन

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इन्वेस्ट यूपी पोर्टल पर एमएसएमई के निर्माण क्षेत्र से अभी तक 1200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक इसको दो हजार करोड़ तक करने की योजना है। राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी प्रेस की करीब 25 एकड़ भूमि खाली है। सरकार इसे यदि उद्यमियों को आवंटित कर दे तो वहां पर 50 से अधिक सूक्ष्म एवं लघु उद्योग लगेंगे और सरकार को 500 करोड़ से अधिक का निवेश मिलेगा। औद्योगिक पार्क के लिए सरकार की नीति का इंतजार है। आईआईए राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा कि पूर्वांचल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावना है। भूमि उपलब्ध हो तो उद्योग लगाए जाएं। आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष अनुपम देवा ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से विदेशी कंपनियां छोटे व खुदरा व्यापारियों को खत्म करने की साजिश कर रही हैं, जो चिंता का विषय है। इन पर अंकुश लगाना आवश्यक है। बैठक में उमाशंकर अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, नीरज पारिख, श्रीनारायण खेमका आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed