फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Glimpses of culture seen in the company of Kashi's Rang Vidyapeeth

Varanasi News: काशी के रंग विद्यापीठ के संग में दिखी संस्कृति की झलक

Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of culture seen in the company of Kashi's Rang Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत पर ललित कला विभाग में काशी के रंग विद्यापीठ के संग विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी लगी। कही महा श्मशान तो कहीं शिव तांडव, नंदी और घाट को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग कुमार ने दीप जलाकर किया। कहा कि कला एक भाषा है। इसे जीवन में उतारने के लिए बहुत परिश्रम की आवश्यकता है। प्रदर्शनी में युवा चित्रकार अजय गुप्ता ने मन चंगा तो कठौती में गंगा विषय पर चित्र बनाया। मसान की होली ने भी काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन

शिवांगी शर्मा ने संपूर्ण काशी को मोक्ष की नगरी दर्शाने का प्रयास किया। नेहा ने विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह और काशी की धरती को दर्शाया। धीरज कुमार नीरज ने शिव तांडव नृत्य एवं बिरजू महाराज पर आधारित चित्रों का निर्माण किया है। रितिक यादव ने बुद्ध पूजा, अंकिता वर्मा ने वाराणसी घाट, मनीषा यादव ने शिव की सवारी नंदी और काशी के त्योहार, शिव आदि को दर्शाया। शिवांगी सिंह ने टेराकोटा के माध्यम से काशी की गलियों में मुर्गा एवं बिल्लियों को दर्शाने का प्रयास किया है। प्रदर्शनी में 45 चित्र एवं सात मूर्तियों का प्रदर्शन किया गया है। यह 10 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. सविता यादव, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेहलता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed