{"_id":"62e8da48d1e411670b23379f","slug":"girls-showed-strength-in-wrestling-on-the-occasion-of-nagpanchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpanchami 2022: लड़कियों ने कुश्ती में दिखाया दमखम, कहा- हम किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagpanchami 2022: लड़कियों ने कुश्ती में दिखाया दमखम, कहा- हम किसी से कम नहीं
Tue, 02 Aug 2022 01:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:34 PM IST
सार
नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े में लड़कियों ने कुश्ती में दमखम दिखाया और उम्दा प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ महंत विशंभर नाथ मिश्र ने अखाड़े पर स्थित हनुमान जी का पूजन अर्चन कर किया।
विज्ञापन
नागपंचमी के अवसर पर तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े में दंगल का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया। लड़कियों ने कुश्ती में दमखम दिखाया और उम्दा प्रदर्शन किया। लड़कियों ने कुश्ती में कौशल दिखाकर बताया कि अब हम किसी से कम नहीं। इसके पूर्व दंगल का शुभारंभ महंत विशंभर नाथ मिश्र ने अखाड़े पर स्थित हनुमान जी का पूजन अर्चन कर किया।
विज्ञापन
इसके पश्चात पहलवानों ने अखाड़े का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला पहलवान खुशी एवं पुरुष पहलवान कमल के बीच हुआ। दोनों ने जमकर जोर आजमाइश की। इसके बाद खुशी एवं पलक, खुशबू व सृष्टि, अंजली एवं पायल, सोनी अनुराधा के बीच में रोमांचक कुश्ती हुई।
विज्ञापन
वहीं पुरुष पहलवानों में हर्ष पटेल एवं प्रतीक यादव, प्रांजल एवं सौरव, ऋषभ व करण के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। मैच के रेफरी विजय यादव थे। इस अवसर पर अखाड़ा स्वामीनाथ के महंत विशंभर नाथ मिश्र ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। जब वह हर क्षेत्र में आगे जा रहे हैं तो पहलवानी में क्यों कम रहें।
विज्ञापन
5 वर्ष पूर्व स्वामीनाथ अखाड़े में लड़कियों को कुश्ती दंगल का अभ्यास कराना शुरू किया गया था। आज स्वामीनाथ अखाड़े से निकली लड़कियां राज्यस्तरीय, राष्ट्र स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
इस अवसर पर कल्लू पहलवान, श्यामलाल, रामसुंदर, पप्पू यादव, सुरेश मोहन, मेवा पहलवान, सुरेश यादव, मुकेश पहलवान, रामयश मिश्र, विश्वनाथ यादव उर्फ छेदी, स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पहलवान उपस्थित थे। 4 वर्षीय रेयान्श यादव पहलवान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।