प्रेमी की पिटाई सहन नहीं कर सकी प्रेमिका, भाई-बहन की तरह रहने को हुई तैयार
क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के घर वालों को हुई तो उसका निकाह कहीं और करवा दिया गया। शादी के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका आपस में बातचीत करते रहे।
इसकी जानकारी युवती के पति को हुई तो ससुराल में काफी विवाद हुआ और बाद में युवती को उसके पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका पुन: आपस में मिलने लगे। इस पर लड़की के घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत की इस पर पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
थाने में प्रेमिका के सामने ही पुलिस प्रेमी को पीटने लगी। युवती इसे सहन नहीं कर सकी और उसने पुलिस को रुकने को कहा। इस पर पुलिस की ओर से शर्त रखी गई कि अब से वे दोनों आपस में भाई-बहन की तरह से रहेंगे।
प्रेमी को बचाने के लिए युवती तैयार हो गई। दोनों ने थाने में पुलिसवालों के समक्ष इस नए रिश्ते के लिए कागजात पर दस्तखत किए। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस दौरान युवती के घरवाले मौजूद थे।