फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend complaint police station boyfriend disappeared after writing suicide note in varanasi

Varanasi News: प्रेमिका ने थाने पर की शिकायत, सुसाइड नोट लिखकर प्रेमी लापता; एक माह पूर्व हुई थी पंचायत

Wed, 24 Jul 2024 10:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के रामगनर थाना की पुलिस ने प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। अंतिम बार युवक को किलो रोड के पास देखा गया था। इसके पूर्व भीटी चौकी पर दोनों के बीच पंचायत भी हुई थी।

विज्ञापन
Girlfriend complaint police station boyfriend disappeared after writing suicide note in varanasi
पुलिस ने शुरू की प्रेमी की तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में प्रेमी और प्रेमिका का विवाद फिर थाने पहुंच गया। इस बार प्रेमिका की शिकायत के बाद प्रेमी सुसाइड नोट छोड़कर बीती रात से ही घर से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमी की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है। अंतिम बार उसे किला रोड की ओर जाते हुए देखा गया है।

विज्ञापन


मच्छरहट्टा निवासी युवक का नारायणपुर मिर्जापुर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। एक माह पूर्व से दोनों के रिश्तों में खटास आ गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने प्रेमी को पिटवाने के लिए छह से सात युवकों को रामनगर भेजा। 
विज्ञापन


इसके बाद भीटी चौकी पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। प्रेमिका ने प्रेमी के मोबाइल से पुराने फ़ोटो व वीडियो डिलीट करवाएं। दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी तरह की बातचीत न रखने की बात पर सुलह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को थाने की महिला उप निरीक्षक ने प्रेमी को बताया कि प्रेमिका ने तहरीर दी है और थाने बुलवाया है। इसके बाद से नाराज युवक दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब है। सुसाइड नोट में युवती की वजह से जान देने की बात लिखी है। पुलिस नेसीसी कैमरों को खंगाला तो युवक रामनगर किला रोड की ओर जाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed