{"_id":"66a2577f74e24063360f2192","slug":"girlfriend-complaint-at-police-station-boyfriend-missing-after-writing-suicide-note-in-varanasi-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्यार फिर तकरार: प्रेमिका ने थाने में की शिकायत, प्रेमी सुसाइड नोट लिखकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्यार फिर तकरार: प्रेमिका ने थाने में की शिकायत, प्रेमी सुसाइड नोट लिखकर लापता
Thu, 25 Jul 2024 07:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:17 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो प्रेमी सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में प्रेमी और प्रेमिका का विवाद फिर थाने पहुंच गया। इस बार प्रेमिका की शिकायत के बाद प्रेमी सुसाइड नोट छोड़कर मंगलवार रात से ही लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। अंतिम बार उसे किला रोड की ओर जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
मच्छरहट्टा निवासी युवक का नारायणपुर मिर्जापुर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। एक माह पूर्व से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। मामला इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने प्रेमी को पिटवाने के लिए सात युवकों को रामनगर भेजा। इसके बाद भीटी चौकी पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
प्रेमिका ने प्रेमी के मोबाइल से पुराने फोटो और वीडियो डिलीट करवाए। दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी तरह की बातचीत न रखने की बात पर सुलह किया। इस बीच मंगलवार को थाने की महिला उप निरीक्षक ने प्रेमी को बताया कि प्रेमिका ने तहरीर दी है और थाने बुलवाया है। इसके बाद से नाराज युवक दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गया। सुसाइड नोट में युवती की वजह से जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन