{"_id":"6499e444b25637b4d70dc774","slug":"girlfriend-anushka-was-plotting-to-kill-devansh-for-six-months-varanasi-news-c-20-vns1013-269269-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: छह माह से देवांंश की हत्या की साजिश रच रही थी प्रेमिका अनुष्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: छह माह से देवांंश की हत्या की साजिश रच रही थी प्रेमिका अनुष्का
विज्ञापन
छह माह से देवांंश की हत्या की साजिश रच रही थी प्रेमिका अनुष्का
-पुलिस की पूछताछ में अनुष्का और राहुल ने उगले थे यह राज
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। फर्रुखाबाद के पुराने प्रेमी देवांश की हत्या में गिरफ्तार बीएचयू एमकॉम की छात्रा अनुष्का तिवारी और उसके कथित प्रेमी राहुल सेठ ने छह माह पूर्व ही हत्या की योजना बना ली थी। पिछले छह माह से मौके की तलाश में दोनों थे। देवांश के एकतरफा प्यार और बेवजह रोकटोक से परेशान हो चुकी अनुष्का ने जघन्य अपराध का रास्ता चुना था। इस वारदात में उसका साथ प्रेमी राहुल सेठ व दोस्त शादाब ने दिया। जेल जाने से पहले आरोपियों की पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में इन बातों का भी खुलासा हुआ है।
कानपुर की रहने वाली अनुष्का, जौनपुर निवासी राहुल सेठ और दोस्त शादाब ने मिलकर बहाने से देवांश को दिल्ली से वाराणसी के अस्सी क्षेत्र में बुलाया और धोखे से फ्रूट जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। अपने बचपन के प्यार पर विश्वास कर जूस पीकर देवांश अचेत हो गया।
यूट्यूब पर भी अपराध के तरीकों को किया था सर्च
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपियों ने यूट्यूब पर भी सर्च किया था कि नशीला पदार्थ क्या होता है, कैसे किसी को पिलाया जाता है। कितनी देर बाद होश और मौत होती है। आरोपी अनुष्का व राहुल के व्हाट्सएप चैट में लंबी बातें देवांश को लेकर हुई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों वीडियो कॉल पर भी बातचीत कर चुके थे। अनुष्का को लगता था कि देवांश रास्ते से नहीं हटा तो फिर वह राहुल से भी हाथ धो बैठेगी। क्योंकि कई बार राहुल और अनुष्का में इस बात को लेकर तकरार भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
रविवार को कमिश्नरेट पुलिस ने देवांश हत्याकांड में कानपुर निवासी बीएचयू छात्रा अनुष्का तिवारी और उसके नए प्रेमी राहुल सेठ और उसके मित्र शादाब को गिरफ्तार किया था। सभी को जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
अनुष्का को मां ने दी बद्दुआएं, बोली- इसी जन्म में भुगतोगी अंजाम
वहीं, सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो में देवांश की मां सीमा ने पुलिस जीप में बैठी अनुष्का को खूब बद्दुआएं दीं। लगातार यही सवाल कर रही थीं कि तुमने मेरे बेटे के साथ ऐसा क्यों किया। तुमने कहा था मेरे बेटे से सच्चा प्यार करती हो फिर उसकी जान क्यों ले ली। बद्दुआएं देते हुए कहा कि इस पाप का तुम इसी जन्म में अंजाम भुगतोगी। दर-दर भटकोगी। कहीं ठिकाना नहीं मिलेगा। बेसुध हाल में देवांश की मां ने इस प्रकरण में भेलूपुर थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। देवांश और अनुष्का तिवारी कानपुर में कक्षा छह से नौ तक कानपुर में साथ पढ़े थे। उसी दौरान की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। पढ़ाई के लिए वह बनारस आई तो उसे जौनपुर निवासी राहुल से प्यार हो गया। इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी में ही देवांश की हत्या हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसी फिल्म से कम नहीं इस हत्याकांड की कहानी
चंदौली के अलीनगर थाना के सिंघीताली पुलिया के पास 27 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। 72 घंटे तक पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की और सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर उसकी अंत्येष्टि करा दी। इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस को एक महीने लग गए। युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद के देवांश यादव (22) के रूप में हुई। देवांश के शव के साथ मिले टी-शर्ट के टुकड़े, लोअर, चप्पल, कड़ा, कलावा और होटल के कमरे की चाबी पुलिस ने रख ली थी। 29 मई को देवांश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, तब उसकी खोजबीन शुरू हुई।