{"_id":"65b9feee119a0822900a0f6b","slug":"girl-went-to-police-commissioner-office-and-lodged-complaint-against-shohada-in-varanasi-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शोहदे से परेशान युवती मां के साथ पहुंची पुलिस आयुक्त कार्यालय, मिला कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शोहदे से परेशान युवती मां के साथ पहुंची पुलिस आयुक्त कार्यालय, मिला कार्रवाई का आश्वासन
Wed, 31 Jan 2024 01:34 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:34 PM IST
सार
पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुकान पर उसका हाथ पकड़ा तो किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह घर भागी। आरोपी पीछा करते हुए घर पहुंचे और परेशान करने लगे। शिकायत पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में अफसरों ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के लखरांव, बजरडीहा की युवती अपनी मां के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। उसने एक शोहदे के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में अफसरों ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि ककरमत्ता निवासी एक युवक ने अपने दोस्त के साथ सोमवार शाम जनरल स्टोर पर उसका हाथ पकड़ लिया। युवती किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागकर घर पहुंची। दोनों युवक घर पहुंचकर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो उसकी मां को दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे।
विज्ञापन
युवती और उसकी मां ने विरोध किया तो गालीगलौज करने लगे। युवती ने सोमवार को ही महमूरगंज चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी लाई और रात में ही उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
काशीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव का ही दिलीप पांडेय पुराने मुकदमों की पैरवी को लेकर उससे रंजिश रखता है। दिलीप ने उसके साथ मारपीट कर गालीगलौज किया। सिंधौरा थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच हो रही है।