फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl students openly seen smoking cigarettes at Assi Ghat varanasi video viral

Varanasi: अस्सी घाट पर खुलेआम सिगरेट का कश लगाती दिखीं छात्राएं, विरोध पर किया नजरअंदाज

Fri, 03 Feb 2023 09:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:09 PM IST
सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर स्कूली छात्राओं के सिगरेट पीने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक साथ तीन छात्राएं कश लगाती दिख रही हैं। छात्राओं की खूब आलोचना की जा रही है।

विज्ञापन
Girl students openly seen smoking cigarettes at Assi Ghat varanasi video viral
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अस्सी घाट पर स्कूली छात्राओं के सिगरेट पीने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में स्कूली तीन-चार छात्राएं खुलेआम घाट की सिढियों पर  सिगरेट का कश लेती दिख रही हैं। छात्राओं की खूब आलोचना की जा रही है। स्कूल प्रबंधन के साथ ही माता-पिता की छूट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


घाट पर ही टहलने आए किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिगरेट का कश लगाती छात्राओं में जरा भी हिचक या किसी का डर नहीं है।  शुक्रवार को अस्सी घाट पर शहर के एक स्कूल की चार से पांच छात्राएं लड़कों के साथ बाहर निकलीं और घाट के एक कोने में बैठकर सिगरेट पीने लगीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घाट घूमने आए कई पर्यटकों ने विरोध किया और सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से रोका भी, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। छात्राएं स्कूल ड्रेस में बिना किसी डर के सिगरेट का कश लेती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed