फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl students created a ruckus Allegations of camera in hostel bathroom In Jaunpur

UP: छात्रावास के बाथरूम में हिडन कैमरा...शॉवर में छिपा था; छह छात्राओं को मिले धमकी भरे मैसेज; जमकर हुआ हंगामा

Tue, 19 Nov 2024 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

जौनपुर में एक छात्रावास के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। देर रात हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। समर्थन आए छात्रों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
girl students created a ruckus Allegations of camera in hostel bathroom In Jaunpur
छात्राओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार की देर रात हिडेन कैमरा होने के आरोप को लेकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। समर्थन में छात्रों ने सड़क पर आकर जौनपुर-शाहगंज रोड को जाम कर दिया। रात आठ बजे से शुरू हुआ हंगामा भोर में तीन बजे तक चलता रहा। मौके पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा व विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचकर छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय की तरफ से शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास में बाथरूम में एक गुप्त कैमरा मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की रात आठ बजे इस घटना के सामने आने के बाद छात्रावास की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि बाथरूम की रैंडम जांच के दौरान यह कैमरा बाथरूम के शॉवर में छिपा हुआ होने की संभावना है। वहीं पुलिस भी कैमरा का पता नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

छात्राओं का ये है आरोप

छात्राओं का आरोप है कि कैमरा उनके फोन के कैमरा डिक्टेटर ऐप में भी सक्रिय दिख रहा था। छह छात्राओं को अज्ञात नंबर से धमकी भरे मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिसमें उनसे बात करने का दबाव डाला जा रहा है। कहा जा रहा कि उनके बाथरूम में हिडेन कैमरा लगा है। वहीं कुछ छात्राओं का कहना है कि कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल भी आया है पुलिस उनके नंबर को ट्रेस करके गोरखपुर का बता रही है। फिलहाल नंबर बंद हो गया है। 

मौके पर पुलिस कैमरा नहीं पकड़ पा रही। हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई तो कुलपति ने अपनी गाड़ी से उसको अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान छात्राएं सोशल मीडिया पर लाइव आकर घटना की जानकारी देते हुए दिखीं। इस बात की जानकारी छात्रों को हुई तो वह भी सड़क पर आ गए, उन्होंने एक एंबुलेंस समेत कुछ वाहनों को रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

आरोप की जांच शुरू
जानकारी होने पर सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को समझाकर आवागमन बहाल कराया। इस बाबत कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला है। छात्राओं का आरोप है कि उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम अपना काम कर रही है। जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय की तरफ से शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed