फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student sexually harrased by her friend

11वीं कक्षा की छात्रा को अपने फ्लैट पर ले गया दोस्त, साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 28 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Fri, 28 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Girl student sexually harrased by her friend
यूपी के कानपुर में कक्षा 11 में पढ़ने वाली दरोगा की 16 वर्षीय बेटी को उसका दोस्त बहला फुसला कर अपने फ्लैट में ले गया। वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


चारों आरोपी पूर्वांचल के हैं। छात्रा का दोस्त अनुराग जौनपुर का रहने वाला है। अनुराग ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले सोशल साइट पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। अन्य आरोपियों में गाजीपुर का शुभम यादव, भदोही का जैकी दुबे और गोरखपुर का अभिषेक है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ काकादेव में एफआईआर दर्ज कराई है। तीन आरोपी बीटेक छात्र और एक बीबीए छात्र है। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में दो इंस्पेक्टर और एक कांग्रेसी नेता का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के बाबूपुरवा निवासी दरोगा की पत्नी के मुताबिक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी मंगलवार सुबह क्रिसमस के अवसर पर अपनी सहेली संग नजीराबाद घूमने गई थी। आरोप है कि बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला फुसला कर अपने साथ आभा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों गाजीपुर के शुभम यादव, भदोही के जैकी दुबे और गोरखपुर के अभिषेक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। 

छात्रा की हालत नाजुक

Girl student sexually harrased by her friend
इसके बाद आरोपी देर रात बेहोशी की हालत में बेटी को बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग गए। होश आने पर बेटी घर पहुंची उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद फिर बेहोश हो गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर काकादेव पुलिस ने चारों आरोपियों को आभा अपार्टमेंट से दबोच लिया।

इसके बाद फॅरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सनी चादर और शर्ट मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में अपना ताला डाल दिया। पुलिस के मुताबिक मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन नाजुक हालत के चलते डॉक्टरों ने बयान दर्ज करने से रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि हालत ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed