{"_id":"64bd17a00bf062702a001ba7","slug":"girl-student-molested-in-bhu-cyber-library-held-hand-and-pushed-after-protesting-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर हाथ पकड़ा और धक्का दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर हाथ पकड़ा और धक्का दिया
Sun, 23 Jul 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:35 PM IST
सार
बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा की तहरीर के आधार पर लंका थाने में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की साइबर लाइब्रेरी में खोजवां क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर छात्रा की तहरीर के आधार पर लंका थाने में सौरभ राय और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार, वह शनिवार दोपहर बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में थी। उसी दौरान सौरभ राय सहित चार युवक आए। चारों ने उसके साथ अकारण ही बदसलूकी की और उसे बाहर जाने के लिए कहा। वह साइबर लाइब्रेरी से सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर जाने लगी तो चारों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए चोर कहा। विरोध करने पर दो युवकों ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ा और एक ने धक्का दिया।
विज्ञापन
काफी मानसिक तनाव में छात्रा
इसके बाद सभी उसे जबरन सेंट्रल लाइब्रेरी ले गए और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए। छात्रा के अनुसार इस घटना से वह काफी मानसिक तनाव में है। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन