{"_id":"59feb30e4f1c1bd9538bb09e","slug":"girl-student-and-her-friend-beat-romeo-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रोमियो' ने बस में की छेड़खानी, छात्रा और उसकी सहेलियों ने कुछ यूं सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रोमियो' ने बस में की छेड़खानी, छात्रा और उसकी सहेलियों ने कुछ यूं सिखाया सबक
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में बैठकर कोचिंग जाने वाली छात्रा को एक युवक ने छेड़ दिया। छात्रा चुप रही लेकिन जैसे ही बस उसके उसके स्टैंड पर रुकी और युवक नीचे उतरने लगा तो छात्रा ने उस पर हमला बोल दिया। छात्रा की सहलियों ने भी उसका साथ दिया और युवक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद उसे छात्राएं कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। मामला जौनपुर जिले का है। छात्रा का आरोप है कि युवक रोज बस में उसके साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मड़ियाहूं में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है।
वह रोज बस से कोचिंग आती-जाती है। छात्रा के मुताबिक उसे पिछले कुछ दिनों से साहो पट्टी गांव का एक युवक बस में छेड़ता था। शनिवार को सुबह वह बस से मडियाहूं आ रही थी। रास्ते में युवक उसी बस में सवार हुआ और छेड़खानी करने लगा। मड़ियाहूं में जैसे ही बस पड़ाव पर रुकी और युवक नीचे उतरा, उसी दौरान छात्रा ने सहेलियों के साथ युवक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसे छात्राएं कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।