फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl's death case: neck bone broken, face injury too, three suspects questioned

बालिका की मौत का मामला: गर्दन की हड्डी टूटी, चेहरे पर भी चोट, तीन संदिग्धों से पूछताछ

Sat, 04 Mar 2023 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय भी मांगी है। वहीं, पुलिस इलाके के ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र के पहलू का पुरा इलाके में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा बुधवार की सुबह घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
Girl's death case: neck bone broken, face injury too, three suspects questioned
खंडहर में मिला बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलू का पुरा क्षेत्र की बालिका (11) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। तकरीबन चार घंटे से ज्यादा समय तक हुए पोस्टमार्टम के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसकी मौत की असल वजह क्या थी। बालिका की गर्दन की हड्डी टूटी मिली और चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए अब बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय भी मांगी है। वहीं, पुलिस इलाके के ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र के पहलू का पुरा इलाके में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा बुधवार की सुबह घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। गुरुवार को घर के पास ही खंडहर से उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

 

Girl's death case: neck bone broken, face injury too, three suspects questioned
घटनास्थल पर मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बालिका के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई थी, यह भी स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से राय मांगी गई है। क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।- संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त

घर के आसपास के करीबी की ही संलिप्तता
पुलिस की अब तक की पड़ताल के अनुसार, बालिका की मौत के मामले में उसके घर के आसपास के करीबी की ही संलिप्तता है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई बाहरी होता तो शव को बालिका के घर के पास स्थित खंडहर में ठिकाने न लगाया होता। पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन लोगों से पूछताछ कर घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed