फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl Misdeed after giving her intoxicants, case filed after five months

Varanasi: झांसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 09:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गन्ने के रस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पांच महीने बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Girl Misdeed after giving her intoxicants, case filed after five months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गन्ने के रस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पांच महीने बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी रामपुर मदनावीर निवासी जय हिंद तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, बीते मई महीने में पीड़िता को उसके इलाके के ही जय हिंद तिवारी द्वारा गन्ने के रस में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया गया। जब वह अचेत हो गई तो जय हिंद तिवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। वीडियो का हवाला देकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।
विज्ञापन


मामले की शिकायत लेकर जब पीड़िता के परिजन चोलापुर थाने गए तो जांच के नाम पर तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा उसे वापस लौटा दिया गया था। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि घटना मई महीने में हुई थी। चोलापुर थाने में तैनाती के बाद प्रकरण हमारे संज्ञान में आया। इस पर हमने मामले की जांच की। जांच में पीड़िता का आरोप सही पाया गया तो उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed