{"_id":"56fae6454f1c1b9d56f00228","slug":"girl-makeover-incomplete-without-regeneration","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्थान के बिना बदलाव अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्थान के बिना बदलाव अधूरा
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
नागेपुर गांव में बोले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना हर बदलाव अधूरा है। कहा कि एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति को जागरूक बनाता है मगर जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को संस्कारवान और जागरूक बनाती है। यही वजह है हमारी सरकार ने ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया है। राज्यमंत्री सांपला मंगलवार को पीएम के गोद लिए गांव नागेपुर में थे।
नागेपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित भारत के विकास में महिलाओं की भागीदारी विषयक संगोष्ठी में सांपला ने आदर्श गांव की तस्वीर बयां की और कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि आदर्श गांव के विकास के लिए बहुत पैसा आएगा। मगर ऐसा नहीं है। आदर्श गांव वही है जो अच्छे नागरिक बनाए। कहा कि विकास से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए सरकार से मदद का इंतजार न करें। निजी संसाधनों से गांव की सूरत बदलें और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें।
सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महिलाएं कौशल विकास योजना का लाभ उठाकर स्वावलंबी बन सकती हैं। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बबिता त्यागी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. आजाद सिंह गौतम, प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, रामसकल पटेल, नीलरतन पटेल, संजय भारद्वाज, संजीव सिंह व प्रवीण सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन महिला सम्मेलन की संयोजक रेखा चौहान ने की। नागेपुर के प्रधान पारसनाथ राजभर व पूर्व प्रधान मुकेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
इससे पहले सांपला ने मेहदीगंज मोड़ स्थित भाजपा नेता प्रहलाद दास गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव की चर्चा की।