{"_id":"5ca4646bbdec221402335a31","slug":"girl-hang-and-admit-in-hospital-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया : कमरा बंद कर के युवती ने लगाई फांसी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : कमरा बंद कर के युवती ने लगाई फांसी, अस्पताल में भर्ती
Wed, 03 Apr 2019 01:22 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश को बलिया में एक युवती द्वारा फांसी लगा कर खुदकुशी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। परिजनों आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से युवती को डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती मंगलवार दोपहर अपनी बहन के साथ कमरे में बैठकर वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ देर बाद अपनी बहन को कमरे से बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद ही युवती के कमरे से कुछ अजीब आवाज आई तो मां, बहन और अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोलना चाहा। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जबरदस्ती खोला तो देखा कि युवती साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई छटपटा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
यह देख कर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में फांसी के फंदे से नीचे उतार कर युवती को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉ. मिथलेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।