{"_id":"661614f8095f64dbeb099b93","slug":"girl-filed-fir-against-six-people-after-case-on-former-mla-vijay-mishra-in-varanasi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व MLA विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का केस कराने वाली युवती ने छह पर कराई FIR, बोली- हत्या करना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व MLA विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का केस कराने वाली युवती ने छह पर कराई FIR, बोली- हत्या करना चाहते हैं
Wed, 10 Apr 2024 09:56 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:56 AM IST
सार
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती ने दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वर्ष 2022 से लेकर अब तक आरोपियों के खिलाफ युवती ने यह तीसरा मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि आरोपी उसकी हत्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का केस कराने वाली वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र की युवती ने जैतपुरा थाने में दो भाइयों, उनकी पत्नियों और उनकी दो बहनों के खिलाफ मारपीट, धमकाने और छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। वर्ष 2022 से लेकर अब तक आरोपियों के खिलाफ युवती ने यह तीसरा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, उसने पूर्व विधायक विजय मिश्र पर केस किया था। विपक्षीगण उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि गत सात अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे विजय यादव व उसकी पत्नी, मनोज यादव व उसकी पत्नी और विजय-मनोज की दो बहनें एकजुट होकर उसके घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर चलाने लगीं। सभी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर सीसी कैमरा और खिड़की-दरवाजे तोड़कर घर में घुस गए। फिर, सभी उसके बाल खींचकर गला दबाने लगे। इसके बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि खुद को बचाते हुए कमरे में बंद किया तो सभी उसके घर का सामान बिखेर कर बाहर निकल गए। युवती ने कहा कि विपक्षीगण विजय मिश्र व उसके परिवार के लोगों से मिले हुए हैं। विपक्षियों के खिलाफ वह जैतपुरा थाने में 8 अगस्त 2022 और 15 जुलाई 2023 को भी मुकदमा दर्ज कराई थी। मगर, ठोस कार्रवाई न होने पर विपक्षी जान से मारने की साजिश रचते रहते हैं। आने-जाने के सरकारी रास्ते को बाधित कर देते हैं और उसके घर के सामने की सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से किरायेदार रखकर रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
युवती ने कहा कि विपक्षी उस पर तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देते हैं। विपक्षियों से उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान का खतरा है। इस संबंध में जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।