फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl died due to electrocution in electric pole, old woman scorched

Varanasi News: विद्युत पोल में उतरे करंट से बच्ची की मौत, वृद्धा झुलसी

Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Girl died due to electrocution in electric pole, old woman scorched
आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चोलापुर। उदयपुर हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह विद्युत पोल में करंट उतरने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बचाने में वृद्धा झुलस गई। परिजनों ने बच्ची और वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उदयपुर हरिजन बस्ती निवासी रमेश की बेटी की रविवार को शादी थी। इसमें रमेश के रिश्तेदारों के साथ उधोरामपुर निवासी उनका साला दशरथ अपने पत्नी व बच्ची के साथ आया था। बारात विदाई के बाद सुबह बच्ची सोनाक्षी (7 वर्ष) घर के बाहर खेल रही थी, तभी घर के बाहर लगे विद्युत पोल में लगे स्टे तार में करंट उतरने से उसकी जद में आ गई। घटनास्थल पर ही सोनाक्षी ने दम तोड़ दिया। यह देख उसे बचाने पहुंची पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला जुगुना देवी भी करंट की जद में आकर झुलस गईं। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

वहीं, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी बस्ती में दो दिन पूर्व दूसरे खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में मानक के विपरीत खंभे व तार लगाए गए हैं, जिससे घटनाएं हो रही हैं। यदि जल्द से इसे सुधारा नहीं गया तो ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed