फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl death due to fell from third floor of hotel in varanasi

पति-पत्नी बनकर होटल पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, फिर हो गया यह कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 05 Jul 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Girl death due to fell from third floor of hotel in varanasi
इसी होटल में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
बनारस के एक होटल में बुधवार को ऐसी घटना घटी। इसके बाद तो हर तरफ बस इसकी चर्चा रही। हुआ युं कि रोहनिया के जगरदेवपुर गांव का रहने वाला वेद सिंह दोपहर के समय युवती को लेकर लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा के राजेंद्र बिहार कॉलोनी मोड़ स्थित ओयो यूएस रेजिडेंसी होटल पहुंचा था।
विज्ञापन


21 वर्षीय युवती भी रोहनिया क्षेत्र की ही रहने वाली थी। युवक का विवाह वर्ष 2010 में सीरगोवर्धनपुर में हुआ था और वो शहावाबाद स्थित कपड़ों के शोरूम में काम करता है। जबकि, युवती अविवाहित थी और लंका क्षेत्र में एक बुटिक पर काम करती थी।
विज्ञापन


होटल मैनेजर राजकुमार जायसवाल के मुताबिक युवक ने युवती को अपनी पत्नी बताया और कमरा मांगा। इस पर उन्होंने तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 301 दिखाने के लिए कर्मचारी को उनके साथ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी दौरान युवक की पत्नी और सास-ससुर होटल में पहुंच गए और युवती के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान होटल के तीसरे तल की खिड़की का शीशा खुला और युवती नीचे गिर गई।

गंभीर रूप से घायल युवती को आसपास के लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है।

 देर शाम युवती के पिता की तहरीर पर वेद सिंह, उसके पिता, पत्नी, साली व सास के खिलाफ लंका थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

युवक को जीजा कहती थी युवती

Girl death due to fell from third floor of hotel in varanasi
demo pic
पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस युवती की मौत हुई, उसके घर युवक का आना-जाना था। युवती के बुटिक पर भी युवक आता-जाता था। बुटिक पर जाने के दौरान युवती उसको अपना जीजा बताती थी।

बुधवार की दोपहर युवती बुटिक पर आधा घंटे में आने की बात कह कर युवक के साथ बाइक से निकली थी। युवती के पिता सिक्योरिटी कंपनी के संचालक हैं और वो दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी।

वहीं लंका पुलिस की शुरुआती जांच में ओयो जेएस रेजिडेंसी होटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय पता बताने के बावजूद युवक को कमरा देने को मैनेजर कैसे तैयार हो गया।

विवाद और मारपीट होने लगी तो होटल कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत क्यों नहीं कराया। इस बारे में लंका इंस्पेक्टर ने कहा कि मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। जवाब संतोषजनक न मिलने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed