फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl Committed suicide by hanging in varanasi elder sister said she was absolutely fine

Varanasi: युवती ने फंदे से लटक कर दी जान, बड़ी बहन बोली- सुबह तक तो बिल्कुल ठीक थी

Fri, 28 Apr 2023 04:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र के मिसिरपुरा में शुक्रवार दोपहर एक युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
girl Committed suicide by hanging in varanasi elder sister said she was absolutely fine
युवती की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र के मिसिरपुरा में शुक्रवार दोपहर एक युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती ने आत्मघाती कदम तब उठाया जब घर में कोई नहीं था। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मिसिरपुरा निवासी प्रिया (18) अपनी बड़ी बहन राधिका के साथ रहती थी। मां की बहुत पहले मौत हो चुकी है। पिता छेदी लाल संन्यासी बन गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद छेदी लाल कभी घर नहीं आया। घर पर केवल यही दोनों बहनें रहती थीं। राधिका जीविकोपार्जन के लिए दूसरे घरों में झाड़ू पोछा करती है।
विज्ञापन


राधिका के अनुसार वह शुक्रवार सुबह वह अपने काम पर चली गई। तब तक प्रिया बिल्कुल ठीक थी। राधिका दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा नहीं खुला तो आसपास की भी महिलाएं जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सुडान से लौटे भारतीयों की आपबीती

कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं मिलने पर किसी ने खिड़की से अंदर देखा तो प्रिया ओढ़नी के सहारे पंखे के हुक से लटकी दिखाई पड़ी। सूचना पर लहरतारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं सकी।

गंगा में मिले शव की हुई शिनाख्त

लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा में बुधवार शाम मिले शिव की शिनाख्त शुक्रवार को मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह के रहने वाले पुनीत विश्वकर्मा 18 वर्ष के रूप में हुई। पिता कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि पुनीत बीते 24 अप्रैल की शाम घर से शर्मा रोड स्थित एक कोचिंग संस्था में पढ़ाई करने के लिए गया था। जिसके बाद वापस लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जिसके अगले दिन 25 अप्रैल को परिजनों ने अदलहाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed