फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl and woman molested Delhi-Howrah Rajdhani Express Delhi-Bhubaneswar Express in pddu junction

भुवनेश्वर व हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी में किशोरी, महिला से छेड़छाड़, रिटायर्ड फौजी और युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2020 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Girl and woman molested Delhi-Howrah Rajdhani Express Delhi-Bhubaneswar Express in pddu junction
नई दिल्ला-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर दो राजधानी ट्रेनों में महिला और किशोरी से छेड़खानी हुई। पहली घटना नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी और दूसरी घटना नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में घटी। पीड़िताओं ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर पीडीडीयू जीआरपी ने गुरुवार को ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही आरोपियों को ट्रेन से उतार लिया और तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पहली घटना 12302 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार बी-08 के बर्थ संख्या-7 पर एक महिला नई दिल्ली से कोलकाता तक का सफर रही थी। इस दौरान उसी कोच में बर्थ संख्या 48 पर पंकज तिवारी(35) भी कोलकाता तक सफर कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl and woman molested Delhi-Howrah Rajdhani Express Delhi-Bhubaneswar Express in pddu junction

ट्रेन के मिर्जापुर के पहुंचते ही युवक उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। पीड़ित ने बताया कि युवक नशे में धुत था। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत सिक्योरिटी कंट्रोल से की। गुरुवार सुबह में साढ़े चार बजे ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी को उतार लिया और महिला की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूसरी घटना 22824 डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन की है। इसमें एक किशोरी अपने परिवार के साथ बर्थ संख्या 50,51 और 52 नई दिल्ली से टाटानगर तक का सफर कर रही थी। आरोप है कि उसी कोच के बर्थ संख्या-49 पर नई दिल्ली से हिजली तक का सफर कर रहा रिटायर्ड फौजी मानस बोष प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास उससे छेड़खानी करने लगा।

पीड़ित किशोरी ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। बाद में पीड़ित किशोरी के पिता ने सिक्योरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना दी। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंचते ही जीआरपी के आरोपी को ट्रेन से नीचे उतार लिया।

पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिटायर्ड फौजी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पीड़िताओं की तहरीर पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed