{"_id":"5af1eb964f1c1b6d098b8914","slug":"girija-devi-birth-anniversary-celebration-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरजा देवी की जयंतीः अस्सी घाट पर सुरों से सजाई गईं अप्पाजी की स्मृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजा देवी की जयंतीः अस्सी घाट पर सुरों से सजाई गईं अप्पाजी की स्मृतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अप्पा जी के चित्र पर श्रदांजली अर्पित करते पंण्डित राजेश्वर आचार्य ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत की दुनिया में अप्पाजी के नाम से ख्यात पद्मविभूषण गिरिजा देवी को मंगलवार को अस्सी घाट पर भावमय संगीतांजलि अर्पित की गई। संगीत जगत के ख्यात कलाकारों के साथ नवांकुर कलाकारों ने अप्पाजी की स्मृतियों को सुरों से सजाया, फिर अपने संस्मरण भी सुनाए।
अप्पाजी की 89वीं जयंती पर हुए इस संगीत समारोह में संतूर की झनकार भी गूंजी और सरोज की मिठास भी। संगीत की रसधार के बीच अप्पाजी की स्मृतियां हर किसी को भावविभोर कर गईं। ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी जब अंतिम बार बनारस आईं थीं तो उन्होंने अस्सी घाट पर गायन करने की इच्छा जताई थी।
उनकी यह इच्छा तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन उनकी जयंती पर उसी अस्सी घाट पर संगीत समारोह का आयोजन कर उन्हें काशी विरासत फाउंडेशन, सुबह-ए-बनारस और खत्री हितकारिणी सभा के संयुक्त संयोजन में नमन किया गया।
विज्ञापन
उद्घाटन प्रख्यात ध्रुपद गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य एवं भाजपा के एमएलसी अशोक धवन ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अप्पाजी से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए।

श्रोताओं को किया आनंदित
संतूरवादन करते कुमार सारंग तबले पर ललित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
संगीतमय प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई कुमार सारंग के संतूर वादन से। संतूरों की तारों की मधुर झनकार पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। तबले पर उनका साथ दिया ललित कुमार ने। फिर रागिनी सरना के गायन से हुई। उन्होंने अप्पाजी की प्रिय रचनाओं का गायन कर श्रोताओं को विभोर कर दिया।
इसके बाद अंशुमान महाराज ने सरोद वादन से श्रोताओं को आनंदित किया। हारमोनियम पर भय्यन जी, तबले पर नंद किशोर और विभास महाराज ने संगत की।
गिरजा देवी के संजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर परिवार के लोगों के साथ ही उनके शिष्यों ने हवन-पूजन कर दो मिनट का मौन रखा और अप्पाजी को नमन किया।
इसी क्रम में 19 मई की शाम छह बजे संजय नगर कॉलोनी स्थित पार्क में संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें अप्पाजी की शिष्य सुनंदा शर्मा (नई दिल्ली), शालिनी वेद (कानपुर), राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। फिर 20 मई को नागरी नाटक मंडली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।