{"_id":"59c294264f1c1bb5688b59b8","slug":"ghazipur-to-vaishno-devi-train-start-by-signal-of-manoj-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने गाजीपुर-कटरा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने गाजीपुर-कटरा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा ने किया साप्ताहिक ट्रेन को रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को 14611-14612 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली यात्रा पर निकली ट्रेन को फूल माला से सजाया गया था।
इंजन पर दो बड़े आकार की मछलियों की आकृति के अलावा हर बोगी पर कलश बनाया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने सजीधजी ट्रेन के सामने खड़े हो कर सेल्फी ली।
इस मौके पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्री माता वैष्णो देवी कटरा की तीर्थयात्रा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा जम्मू में रोजगार एवं व्यापार के लिए आने-जाने लोगों के लिए यह गाड़ी अत्यंत लाभप्रद होगी।
सिन्हा ने जिले की सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि अक्तूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ताड़ीघाट-बारा एवं ताड़ीघाट-जमानिया, सैदपुर दुल्लहपुर होते मरदह सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि हाल के वर्षों में गाजीपुर से देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई तथा कोलकाता के लिए नई एक्सप्रेस गाड़ियां तथा कई सवारी गाड़ियों सहित एवं डेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।
यहां वॉशिंग पिट का काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। दो माह के अंदर जिले में ट्रामा सेंटर की आधारशिला रख दी जाएगी। औड़िहार में डेमू शेड , ताड़ीघाट- गाजीपुर-मऊ नई रेल लाइन एवं गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।