फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: Sweeper caught while advocating, case filed, stirred by DPRO action

गाजीपुरः वकालत करते पकड़ाया सफाईकर्मी, मुकदमा दर्ज, डीपीआरओ की कार्रवाई से हड़कंप

Sun, 22 Dec 2019 06:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Dec 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Sweeper caught while advocating, case filed, stirred by DPRO action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कासिमाबाद विकासखंड के धारावा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी को अवैधानिक रूप से कासिमाबाद तहसील में वकालत करते हुए डीपीआरओ गाजीपुर ने शनिवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। सदर कोतवाली में एडीओ पंचायत द्वारा बगैर कार्य किए वेतन आहरित करने के साथ फर्जी पैरोल बनाकर प्रस्तुत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


डीपीआरओ की इस कार्रवाई से कासिमाबाद तहसील सहित पूरे विकासखंड में हड़कंप मच गया है। एक सफाई कर्मी को वकालत करते हुए उसके टेबल से कासिमाबाद तहसील से रंगे हाथ पकड़ना पूरे तहसील में भ्रष्टाचार की एक नई पोल खोल दिया। 
विज्ञापन


कासिमाबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत धरवां में विंध्याचल राम निवासी खेताबपुर थाना कासिमाबाद की लंबे समय से सफाई कर्मी के पद पर तैनाती है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह शनिवार को ग्राम पंचायत धारवां  पहुंचकर विकास कार्यों के साथ गांव की नालियां आदि  साफ न होने पर सफाई कर्मियों के बारे में जानकारी लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ को बताया गया कि सफाई कर्मी विंध्याचल राम लंबे समय से अपना काम छोड़कर कासिमाबाद तहसील में वकालत करता है । इस बात की जानकारी होते ही डीपीआरओ ग्राम प्रधान अम्मार रजा के साथ कासिमाबाद तहसील पहुंचकर विंध्याचल राम को टाई कोट के साथ वकालत करते हुए फरियादियों के कागज और फाइल के साथ रंगे हाथ पकड़ा और उन्हें पकड़कर जिला मुख्यालय लेकर चले  गए । डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत जनार्दन तिवारी द्वारा सदर कोतवाली में सफाई कर्मी विंध्याचल राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।


जिसमें मुख्य रूप से धौंस जमाकर फर्जी पैरोल बनवा कर वेतन आहरित करने के साथ बगैर कार्य किए वेतन लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । एडीओ पंचायत जनार्दन तिवारी ने बताया कि सफाई कर्मी लंबे समय से चार पांच लोगों को लेकर के गलत तरीके से दबाव बनाकर फर्जी पैरोल बनवा ले रहा था और उसी आधार पर अब तक वेतन निकालता रहा है। इसी शिकायत पर आज कार्रवाई की गई है।  इस कार्यवाही  की चर्चा पूरे तहसील सहित पूरे विकासखंड में होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed