फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: SI caught red handed by anti corruption taking bribe

गाजीपुर: घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा एसआई

Tue, 29 Mar 2022 04:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Mar 2022 04:43 PM IST
सार

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम को कई दिनों से जमानिया कोतवाली के उपनिरीक्षक के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
Ghazipur: SI caught red handed by anti corruption taking bribe
घूस - फोटो : Social media

विस्तार

नगर कोतवाली के रायफल क्लब के पास से मंगलवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने घूस लेते 15 हजार नकदी के साथ जमानिया कोतवाली के उपनिरीक्षक को धर-दबोचा। मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया। जमानिया कोतवाली के गोपालपुर निवासी कृष्णा ने एंटी करप्शन वाराणसी की टीम से शिकायत की थी कि मुकदमें में से नाम निकालने के लिए जमानिया कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन


इस पर एंटी करप्शन वाराणसी टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम रायफल क्लब स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां उपनिरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये नकदी लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दबोचने के बाद टीम उपनिरीक्षक को सीधे नगर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां पूछताछ करने में जुट गई। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने उपनिरीक्षक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी उपनिरीक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस बुधवार को उपनिरीक्षक का चालान कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed