फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghazipur shyam narayan yadav martyred in kashmir

देश के लिए शहीद हुआ गाजीपुर का एक और लाल, शहादत पर परिजनों को गर्व

Mon, 04 Mar 2019 10:49 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 04 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
ghazipur shyam narayan yadav martyred in kashmir
शहीद श्याम नारायण यादव - फोटो : अमर उजाला

शहीदों के लिस्ट में जिले के एक और जांबाज का नाम शामिल हो गया। बीतें एक मार्च को हुई राजौरी पुंछ कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में जिले का एक और लाल भारत माता को गोद में सो गया। मौत की खबर आते ही शहीद के परिजनों के साथ ही जिलेवासी फक्र के आंसू रोए। शहीद के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। लोग अंतिम दर्शन के लिए शहीद के दरवाजा पर डटे रहे और देर रात तक शव आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


मालूम हो कि बिरनो थाना क्षेत्र के हसनपुरा (फत्तेपुर) गांव निवासी स्व. मुखराम सिंह यादव के पुत्र श्यामनारायण सिंह यादव (51) की 1991 में सीआरपीएफ में भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर अखनूर सेक्टर में तैनात थे। बीते एक मार्च को कश्मीर के पूंछ के राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में जहां चार जवान शहीद हो गए थे, वहीं गोली लगने से श्यामनारायण घायल हो गए थे। उनका उपचार जम्मू में सेना के अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। देर रात करीब 12 बजे मौत की सूचना मिलते ही मां सिताबी देवी, पत्नी उर्मिला देवी पुत्र अरविंद फक्र के आंसू बहाने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त करने में जुट गए। सुबह का सूरज निकलते ही शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शहीद के दरवाजे पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और अपने वीर सपूत का अंतिम दर्शन के लिए शव आने का इंतजार करने लगे। सभी की नजरें उस मार्ग पर टिकी रही, जिधर शव को लेकर वाहन को आना था। हर कोई श्यामनारायण की शहादत को सलाम करते हुए शहीद के परिवार को दिलासा दिलाने में जुटा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीच-बीच में लोग जब तक सूरज-चांद रहेगा, श्यामनारायण तेरा नाम रहेगा का नारा लगाते रहे। इस दौरान वीर जवान के शहादत को याद कर लोगों की आंखे सजल हो जा रही थी। शहीद के परिजन देर रात शव आने पर फूट-फूट कर रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed