{"_id":"60d34fb038326115b0004902","slug":"ghazipur-news-today-mukhtar-ansari-audi-car-attached-constant-action-stirred-up-close-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप
Wed, 23 Jun 2021 08:44 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:44 PM IST
सार
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रेक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
गाजीपुर: मुख्तार की बेनामी संपत्ति ऑडी कार की कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गाजीपुर जनपद में उनके करीबी की एक कार कुर्क की गई। सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित आफसा अंसरी के घर पहुंची। टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी के फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड ऑडी कार कुर्क। इसकी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि कुर्क की गई ऑडी कार मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ती है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रेक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कंपनी के नाम से वाहन पंजीकृत होने से यह मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति में शामिल है। कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गई है। ऑडी कार की कीमत बाजार में करीब 31 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन