{"_id":"65a74bd220d0e443a10df9e7","slug":"ghazipur-man-threatened-to-kill-suspended-wrestling-association-president-sanjay-singh-bablu-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गाजीपुर के युवक ने दी थी निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, नशे में किया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गाजीपुर के युवक ने दी थी निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, नशे में किया था फोन
Wed, 17 Jan 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:24 PM IST
सार
निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी जान से मारने की बात कही थी। आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में गाजीपुर के शख्स ने फोन किया था।
विज्ञापन
Sanjay Singh and Brij Bhushan Sharan Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को गाजीपुर के करंडा क्षेत्र के जेवर गांव निवासी महेंद्र यादव ने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को भेलूपुर थाने की पुलिस महेंद्र के घर पहुंची और उसके परिजनों से उसके मोबाइल नंबर की तस्दीक कराई।
विज्ञापन
खोजबीन में पता लगा कि महेंद्र घर से कहीं गया हुआ है और शराब के नशे में धुत है। पुलिस ने उसके परिजनों को कहा है कि बुधवार को वह उसे भेलूपुर थाने लेकर आएं।
विज्ञापन
कबीर नगर कॉलोनी, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर पर बीते 13 जनवरी की रात अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। संजय के अनुसार, फोन करने वाले ने गालीगलौज करते हुए उन्हें और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने धमकी से संबंधित मोबाइल नंबर की सर्विलांस की मदद से पड़ताल की। सामने आया कि फोन करने वाला गाजीपुर जिले का महेंद्र यादव है। उधर, इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी चिह्नित हो गया है। पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।